फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बोर्ड परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी से फरलो नहीं मार सकेंगे गुरुजी

Fri, 23 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में लगाई गई ड्यूटी से अब गुरुजी फरलो नहीं मार सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें शिक्षण सामग्री (बस्ते) वितरण के दौरान रिपोर्ट करनी होगी। अनुपस्थित रहने या मेडिकल देने वाले गुरुजनों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने खंड अधीन विद्यालय मुखियाओं को आदेश दें कि विद्यालय से जिस कर्मचारी की ड्यूटी केंद्र अधीक्षक के रूप में लगाई गई है, उस कर्मचारी को कार्यभार मुक्त करें।
बोर्ड परीक्षा को लेकर 25 फरवरी को सुबह नौ बजे मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लेखन सामग्री के बैग (बस्ते) वितरित किए जाएंगे। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में नियुक्त सभी केंद्र अधीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी की गई हैं। 25 फरवरी को सभी केंद्र अधीक्षकों को शिक्षण सामग्री के बैग वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिन कर्मचारियों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, उन सभी को रिपोर्ट करनी होगी। नहीं पहुंचने और मेडिकल देने वालों अनुपस्थित मानकर बोर्ड कार्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें