फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: चढूनी ने कहा- पहले मुकदमे रद्द और शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा करे सरकार, फिर जाने की सोचेंगे

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भाकियू चढूनी के अध्यक्ष ने सरकार की ओर से उनके पास बातचीत का कोई न्योता न आने की बात कही है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि अभी आंदोलन वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर किए सभी मुकदमे रद्द करे।
विज्ञापन
जानकारी देते गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा सरकार की ओर से उनके पास बातचीत का कोई न्योता नहीं आया है। मंगलवार को गृह मंत्रालय से यह शर्त रखी गई थी कि यदि किसान आंदोलन खत्म करने की घोषणा करें तो वह मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं, लेकिन किसानों ने इस शर्त को नामंजूर कर दिया।

विज्ञापन


वह कुंडली बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक से पहले बातचीत कर रहे थे। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहले सरकार मुकदमे वापस ले और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा करें, तभी किसान वापसी के बारे में सोचेंगे।

सरकार ने अभी तक कुछ भी लिखित में किसानों के पास नहीं भेजा है। जहां तक किसानों की बैठकों का सवाल है तो दर्जनों संगठन हैं जो रोजाना अपनी अपनी बैठक करते हैं और स्थिति पर चर्चा करते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : फतेहाबाद: पुलिस ने जलती चिता से निकाला युवती का शव, परिजनों पर आन के लिए हत्या का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन


मांगें पूरी होने तक यहां से नहीं जाएंगे : सुमन हुड्डा
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा ने कहा कि किसानों की मांगे मान लेने की बातें अभी तक मीडिया में ही चल रही हैं, किसानों के पास इसकी कोई सूचना नहीं है। जब तक किसानों की सभी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक किसान यहां से जाने वाले नहीं हैं। किसानों का लगातार हौंसला बढ़ाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें