फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने शुरू किया प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, 14 संस्थाओं ने गोद लिए 207 मरीज

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में राज्यपाल के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, स? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों का सहयोग सबसे जरूरी है। इसलिए सभी मिलकर आगे आएं। टीबी रोग से ग्रस्त मरीजों को गोद लेकर उनका बेहतर उपचार कराए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व कार्यशैली से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश को स्वच्छ व स्वस्थ बना ही हमारा पहला उद्देश्य है, जिसके लिए हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए कम्युनिटी सपोर्ट कैंपेन की शुरुआत हुई है। कैंपेन के निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके स्वयंसेवी संगठन, बड़ी इकाइयां व कोई भी व्यक्ति मदद कर सकते हैं। राज्यपाल के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद 14 संस्थाओं लोगों ने टीबी से पीड़ित 207 मरीजों को गोद लिया। साथ ही उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने की जिम्मेदारी ली है।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने उपस्थित सामाजिक संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि जिला को टीबी मुक्त बनाने में जनभागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 1 अक्तूूबर तक जनभागीदारी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने लोगों का आह्वान किया कि अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई देते है तो वह बिल्कुल भी घबराएं नहीं, क्योंकि इलाज करवाने से इस बीमारी से बहुत ही कम समय में निजात पाई जा सकती है। इसलिए तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह मनोचा, ममता शर्मा, कमल वर्मा, मॉडल टाउन गुरुद्वारा के प्रधान मंजीत, सेफ इंडिया फाउंडेशन से प्रवीण वर्मा व स्प्रैड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नीतिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें