फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुदान दे रही सरकार : सांसद

Thu, 25 Jan 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला, गढ़ी केसरी में श्री गोशाला गन्नौर मंडी के प्रधान को चेक सौंपते सांसद
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी केसरी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला में वीरवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने गोशाला आयोग से 8 गोशालाओं को मिले 80 लाख 39 हजार 250 रुपये अनुदान राशि के चेक गोशाला संचालकों को सौंपे।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सरकार गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद मिल रही है। सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुदान राशि भी दे रही है। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की प्रतीक है, जिसका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है। सरकार गोसंवर्धन व संरक्षण को समर्पित है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला सेवा समिति के प्रधान सतपाल शर्मा, श्री गोशाला गन्नौर मंडी के प्रधान कृष्ण राठी, भोपाल रापरिया, महक फौगाट, पार्षद विकास शर्मा, हरविंद्र त्यागी के अलावा विभिन्न गोशालाओं के प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें