फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोपी वैन चालक से सामान व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सवारी से लूटपाट करने के आरोपी वैन चालक राजेश से रिमांड के दौरान मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग व 500 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। रिमांड अवधि समाप्त होनेे के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कुडरा, जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश फिलहाल गांव बड़ी निवासी नवाब ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 2 दिसंबर को वह जीटी रोड बड़ी के निकट एक सवारी वैन में बैठकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। वैन में पहले से ही तीन व्यक्ति और बैठे हुए थे। जब वह भिगान टोल के पास पहुंचे तो वैन में पीछे बैठे व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 22 हजार रुपये, एक मोबाइल व कपड़ों से भरा हुआ बैग छीन लिया और उसे बहालगढ़ पुल के पास उतार कर फरार हो गए। बड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन नंबर के आधार पर चालक गांव रसोई निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस लूट के तीनों आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें