फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद विद्यालय को विवि बनाना अच्छी पहल : केंद्रीय मंत्री गोयल

Sun, 11 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
विज्ञापन
साई केंद्र में नवनिर्मित साक्षी मलिक महिला कुश्ती हाल का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, साथ में पहलवान सुशील कुमार, मुक्केबाज अखिल कुमार व अन्य - फोटो : sonipat
विज्ञापन
खेल एवं युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने लक्ष्य को पहचाने और अपनी पहचान कायम करें। खिलाड़ियों के भविष्य के लिए सरकार अच्छे कदम उठा रही है। राई स्पोर्ट्स स्कूल को स्पोर्ट्स विवि बनाया जाना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल की है। वह शनिवार को चौहान जोशी स्थित साई केंद्र में नवनिर्मित साक्षी मलिक महिला कुश्ती हाल का उद्घाटन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि खेल में कॅरियर से नयी बुलंदियां प्राप्त की जा सकती हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि खेलोगे तो खिलोगे। खेल से हमें अच्छा स्वास्थ्य व मजबूत दिमाग भी मिलता है। उन्होनें सभी खिलाड़ियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपने प्रशिक्षकों का आदर सम्मान करें क्योंकि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं।
पत्रकारों से बातचीत करतेक हुए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि राई स्पोर्ट्स स्कूल को विवि बनाना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। अगर केंद्र की तरफ से कोई भी सहायता की आवश्यकता होगी तो दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस बार रियो में हुए ओलंपिक में पदक न आने पर बोलते हुए कहा कि इस बार 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया है और हम अब वर्ष 2020, 2024, 2028 के ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नरसिंह विवाद खत्म
नरसिंह मामले में विवादों में आए साई केंद्र पर बोलते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि विवाद खत्म हो चुका है और अब खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए ताकि कुछ अच्छा किया जा सके। नोटबंदी मामले पर मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने इसका समर्थन किया है। जिसके पास काला धन है वो ही विरोध कर रहे हैं इस मौके पर मंत्री गोयल के साथ सांसद रमेश कौशिक, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, पहलवान सुशील कुमार व मुक्केबाज अखिल कुमार भी उपस्थित थे। साई केंद्र की क्षेत्रीय निदेशक राधिका ने केंद्रीय मंत्री से साई केंद्र में नए 200 बिस्तर वाले नए हास्टल की मांग की तो मंत्री ने कहा कि वे दिल्ली पहुंचते ही इस पर संज्ञान लेंगे। 
मंत्री ने कहा सातों दिन हो प्रशिक्षण
जब विजय गोयल खिलाड़ियों को संबोधित करने के उपरांत बाहर आ रहे थे तो साई में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु के अभिभावकों ने गुहार लगायी कि प्रशिक्षण सातों दिन दिया जाए। वे उसके कोचों को खर्च भी देने को तैयार है इसी बात का संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत ही आदेश परित कर दिए। गुहार लगाने वालों में गांव कमासपुर के जयसिंह कौशिक, रसोई से बिजेन्द्र, राई से मनोज त्यागी व खेड़ी से पवन प्रमुख थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें