फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस में मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

Sun, 11 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे से जम्मू जा रही (11078) झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार तड़के तीन बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना जीआरपी ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया, जहां चिकित्सकों ने शव को पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के नाक से खून बह रहा था।
विज्ञापन

वहीं, युवक के पास से फोन नंबर और अन्य दस्तावेज के जरिए पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधकर मामले से अवगत कराया है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के गांव कोलुआ, जिला मुरैना निवासी धर्मेंद्र (25) के रूप में हुई है, जिसके पास से पुणे से मुरैना स्टेशन तक की खरीदी टिकट मिली। शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार शाम को थाने में पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गांव में खेती बाड़ी का काम करता था। वह पुणे में किसी काम से गया हुआ था। चिकित्सकों ने शव को सिविल अस्पताल से खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें