फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता कॉलोनी स्थित घर जा रही शिक्षिका से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी निवासी मीनू ने पुलिस को बताया कि वह लिवासपुर के स्कूल में अनुबंध के आधार पर शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च को स्कूल की छुट्टी के बाद बस में सवार होकर जनता कॉलोनी स्थित मायके आ रही थी। वह कॉलोनी के पास बस से उतरकर पैदल ही घर जाने लगी तो उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। युवकों में एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। घटना के बाद वह काफी घबरा गई। उसने मामले से किसी को अवगत नहीं कराया। अब उसने चेन झपटने की जानकारी अपने ससुर को दी। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें