फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेडिकल स्टोर संचालक से पिस्तौल के दम पर सोने की चेन लूटी

Tue, 25 Jun 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बीसवां मील चौक के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश मेडिकल स्टोर संचालक की सोने की चेन लूटकर भाग गए। रात को मेडिकल स्टोर संचालक घर जाने के लिए कार में सवार हुए थे। तभी तीनों नकाबपोश उनकी कार में घुस गए। उन्होंने उनका सोने का कड़ा व मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर वह भाग गए। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव जठेड़ी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीसवां मील चौक पर सरकारी स्कूल के पास 35 साल से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह हर रोज की तरह सोमवार रात करीब दस बजे स्टोर बंद कर घर जाने के लिए अपनी कार लेने मंदिर के सामने पार्किंग में पहुंचे थे। जब वह कार में सवार हुए तो तीन युवक उनकी कार में घुस गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने उनकी गर्दन और पेट पर पिस्तौल नुमा हथियार अड़ा दिया। उसके बाद धमकी दी कि जो कुछ है वह निकाल कर दे। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले से छह तोले की सोने की चेन झपट ली। मोबाइल छीनने लगे और हाथ से सोने का कड़ा निकालने लगे तो उन्होंने विरोध कर दिया। विरोध के बाद दो बदमाश पैदल व एक बाइक पर सवार होकर भाग गया।

पीड़ित ने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें