फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान गन्ना की फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराए पंजीकरण

Tue, 25 Jun 2024 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल के फील्ड स्टाफ की ओर से सीजन 2024-25 के लिए गन्ने की फसल का सर्वे किया जा चुका है। हरियाणा सरकार के आदेश पर चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की तरफ से सिफारिश की गई है कि सीओ-89003, सीओ-0238, सीओ-0118, सीओएच-160, सीओ-15023, सीओएच-56, सीओ-5011, सीओएच-119 व सीओएच-110 किस्मों का गन्ना ही लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य किस्मों गन्ने का ना ही सर्वे होगा और न ही बांड किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रबंधक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि किसान की ओर से जिस किस्म का गन्ना लगाया जाता है, उसी अनुसार किसान अपने खेत का सर्वे करवाएं। अगर अगेती किस्म का गन्ना है तो अगेती व मध्यम किस्म का गन्ना है तो मध्यम व पछेती का सर्वे करवाएं। उन्होंने बताया कि जिस किसान ने गन्ने की फसल लगाई है तो वे सभी किसान अपने गन्ने का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण करवाने के बाद मिल के फील्ड स्टाफ व गन्ना विभाग में अपने पंजीकरण की प्रति जमा करवाएं। अगर कोई किसान अपने गन्ने की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर नहीं करवाएंगे तो मिल की ओर से उनकी फसल का सर्वे और बांड नहीं किया जाएगा, इसके लिए किसान स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें