फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगी गैंग का शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम व एसटीएफ मेरठ ने गोगी गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है संदीप है।
विज्ञापन

डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ मेरठ के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार व कर्मबीर की टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी बीच आरोपी बाइक पर सवार होकर गुजरने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह हत्या समेत कई हिंसक वारदातों में दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड पुलिस को वांटेड था। आरोपी गोगी गैंग के सदस्यों का करीबी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें