फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से ट्रेनों की ई-टिकट बनाती युवती पकड़ी, 16 टिकट बरामद

विज्ञापन
अटल सेवा केंद्र, जहां से युवती को अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाते पकड़ा। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित अटल सेवा केेंद्र पर मंगलवार को आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, नई दिल्ली की टीम ने छापा मारते हुए एक युवती को अवैध तरीके से ट्रेनों के ई-टिकट बनाते पकड़ा है। टीम ने आरपीएफ से महिला पुलिस कर्मचारी को बुलाया और युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई आरपीएफ सोनीपत की टीम करेगी।
विज्ञापन

आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, नई दिल्ली की टीम के एसआई राहुल ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि सोनीपत रेलवे रोड स्थित अटल सेवा केंद्र पर अवैध तरीके से ट्रेनों के टिकट बनाने का धंधा चल रहा है। इससे रेलवे को काफी नुकसान हो रहा है। टीम ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को रेलवे रोड स्थित अटल सेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां एक युवती अपनी आईडी पर अवैध तरीके से ट्रेनों के ई-टिकट बना रही थी। युवती के पास से ट्रेनों के 2 नए व 14 पुराने टिकट बरामद किए हैं। पूछताछ में युवती ने अपना नाम देवप्रिया रॉय बताया है। युवती के खिलाफ आरपीएफ थाने में केस दर्ज कर नोटिस दिया है।
वर्जन
आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, नई दिल्ली की टीम ने मंगलवार को रेलवे रोड स्थित अटल सेवा केंद्र पर छापा मारकर एक युवती को अवैध तरीके से ट्रेनों के ई-टिकट बनाते पकड़ा है। युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवती को नोटिस दिया गया है, गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह, प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें