फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर से किशोरी को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की तीन टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी का घर के बाहर से कार में अपहरण करने के बाद उसे नहर के पास ले जाकर उससे तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। करीब पांच घंटे बाद उसकी बेटी घर आई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी के अनुसूचित जाति की होने के कारण इसमें एससीएसटी एक्ट भी जोड़ा गया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम बनाई है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें