अंबाला-दिल्ली रेललाइन पर नरेला व बादली रेलवे स्टेशन के बीच पुल निर्माण का कार्य चलने के कारण वीरवार को रेलवे यातायात प्रभावित रहा। पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने एक पैसेंजर सहित चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को भी ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी होगी।
ट्रेनों के रद्द रहने के बारे में यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना उन्हें पहले नहीं दी। जिस कारण वे सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन रद्द रहने से उन्हें अपनी यात्रा भी टालनी पड़ी। वहीं कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिन्होंने बस का सहारा लिया। ट्रेनों के रद्द रहने से बसों में भारी भीड़ रही।
ये ट्रेनें रहीं रद्द, शुक्रवार को भी रहेंगी
संख्या ट्रेन का नाम
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू विशेष
04452 कुरुक्षेत्र- दिल्ली ईएमयू विशेष
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
14508 फाजिल्का-दिल्ली बठिंडा एक्सप्रेस
14507 दिल्ली-फाजिल्का बठिंडा एक्सप्रेस
10 जून तक रद्द रहेगी कटिहार एक्सप्रेस
रेलवे लाइन पर विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों के कारण लिए जाने वाले रेलवे यातायात ब्लॉक को देखते हुए गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन को 10 जून तक रद्द किया गया है। ट्रेन रद्द रहने से पंजाब की तरफ व बिहार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बादली व नरेला के बीच चल रहे पुल निर्माण कार्य के चलते वीरवार व शुक्रवार को रेलवे यातायात ब्लॉक लिया गया है। जिससे पैसेंजर सहित चार रेलगाड़ियां निरस्त की गई हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन 10 जून तक रद्द रहेगी। अन्य ट्रेनों का परिचालन शनिवार से कर दिया जाएगा।
दीपक कुमार, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली।