फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : जूनियर व सब जूनियर वर्ग में एसएम हिंदू अकादमी बनी विजेता

विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में खिताब जीतने के बाद अधिकारियों के साथ ट्रॉफी दिखातीं एसएम हिंदू अकादमी की जूनि? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
एसएम हिंदू स्कूल के मैदान पर खेली जा रही तीन दिवसीय सब जूनियर (अंडर-14) व जूनियर (अंडर-17) लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एसएम हिंदू अकादमी की टीम ने ओन्टोजेनी क्लब की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं सब जूनियर वर्ग में एसएम हिंदू अकादमी ने थाना कलां फुटबाल क्लब को हराया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के रूप में वार्ड 20 से निगम पार्षद नीतू दहिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्तिक कान्वेंट स्कूल की प्राचार्य सुदेश पहुंचीं। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला फुटबाल संघ के प्रधान कुलदीप सोलंकी व कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा ने की।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसएशिन के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि जिला फुटबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभा दिखाई। इनमें अंडर-14 की छह टीमें और अंडर-17 की 10 टीमों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। सभी टीमों ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी।
सब जूनियर वर्ग से एसएम हिंदू अकादमी और थाना एफसी की टीम के बीच फाइनल भिड़ंत हुई। जूनियर वर्ग से एसएम हिंदू अकादमी, फिटनेस क्लब, ओन्टोजेनी क्लब व जागसी एफसी की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में बेहतर खेल दिखाया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के महासचिव नरेश मलिक, नीतिन जैन, नवीन मलिक, सुरेंद्र, राजेश दहिया, अंकुश मलिक, पंकज, मोहित, प्रवीन शर्मा, मनोज, राकेश नैन, नवीन, मोनू कोच, हर्ष, सुमित, राजेश, सत्यवान, मोहन, ऋषिराज, कुंवर दीप सोलंकी, ऋतुराज, अक्षय दहिया, विजय माथुर, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग
पहला सेमीफाइनल : ओन्टोजेनी क्लब ने जागसी की टीम को पेनल्टी में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल : एसएम हिंदू अकादमी ने फिटनेस क्लब को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
फाइनल मुकाबला : एसएम हिंदू अकादमी ने ओन्टोजेनी क्लब को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
सब जूनियर वर्ग
फाइनल मुकाबला : एसएम हिंदू अकादमी ने थाना कलां फुटबाल क्लब को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें