खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में स्थित फैक्टरी नंबर 364 में छापामार कार्रवाई की। वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी राकेश दहिया और औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा ने कार्रवाई की। इस दौरान फैक्टरी में रविवार को अवकाश होने के कारण जांच अधूरी रही। जांच के दौरान फैक्टरी के अधिकारियों ने औषधि (ड्रग्स) लाइसेंस उपलब्ध करवा दिया, लेकिन उससे अन्य कागजात फैक्टरी के अधिकारी पेश नहीं कर पाए। कंपनी में दोबारा से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम जांच करेगी।
वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी राकेश दहिया ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी बिना कागजात के चल रही है। जिसके बाद टीम ने पहुंचकर जांच की। वहां पर फैक्टरी के अधिकारी औषधि का लाइसेंस के अलावा प्वाइजन लाइसेंस नहीं दिखा पाए। फैक्टरी में जांच के दौरा प्वाइजन लाइसेंस से संबंधित कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसकी वजह से जांच अधूरी रहने के कारण दोबारा फैक्टरी में जांच की जाएगी। अगर पूरे कागजात नहीं मिले तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।