गन्नौर। कैंटर चालक की पिटाई कर नकदी चोरी करने के मामले में बड़ी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों गांव बड़ी निवासी योगेश, दीपक, संदीप, प्रवीन व प्रदीप को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से प्रवीन को एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव झुंडपुर निवासी भोपाल ने बताया था कि वह यमुनानगर से कुंडली बॉर्डर पर ट्रक से डस्ट लाते हैं। वह 14 जून को अपने साथी पवन के साथ गांव झुंडपुर से 1.84 लाख रुपये लेकर यमुनानगर जा थे। जब वह भिगान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां एक कैंटर चालक प्रवीण के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपना ट्रक लेकर गन्नौर जीटी रोड पर एक ढाबे के पास पेट्रोल पंप पर रुक गया था। उन्होंने पंप मालिक को सारी बात बताई। कुछ देर बाद वहां कैंटर चालक प्रवीण अपने भाई लड़सौली के पूर्व सरपंच प्रदीप व 8-10 अन्य युवकों के साथ आया और उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर गाड़ी का शीशा तोड़कर उनके पैसे चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।