फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग: बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, शटर बंद कर रहा था पीड़ित

Tue, 02 Jul 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हमला बाइक सवार दो युवकों ने किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा के गांव पहलादपुर में बाइक सवार हमलावरों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस दौरान वह बाल-बाल बच गए और गोली शटर में जा लगी। शोर मचाने पर हमलावर बाइक सहित भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव सिसाना निवासी सूरज ने बताया कि वह गांव पहलादपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सोमवार को वह अपने बेटे के साथ मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। रात करीब नौ बजे वह दोनों अपने स्टोर का शटर बंद कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उनमें से पीछे बैठे हुए युवक ने उन पर गोली चला दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गए और गोली जाकर शटर में लग गई। सूरज का कहना है कि उन पर हमला किस कारण किया गया वह नहीं जानते। पुलिस ने सूरज के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें