फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में फायरिंग से सनसनी

Tue, 09 Sep 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में समझौते के लिए आए दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई और लाइसेंसी रिवाल्वरों से दोनों ओर से फायरिंग हुई। सोमवार सरेशाम फायरिंग होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फायरिंग में गोली लगने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो एक व्यक्ति को रोहतक के पीजीआई में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जींद जिले के गांव कनीना निवासी प्रवेश पुत्र रत्न सिंह परिवार का गांव पढ़ाना निवासी कुलदीप, अनिल और सुरेंद्र से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को प्रवेश और उसका रिश्तेदार अशोक कुमार पुत्र धूप सिंह नई सब्जी में दुकान संख्या 25 पर जमीन के विवाद के समझौते में आए हुए थे।
विज्ञापन


वहां पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और दोनों ओर से लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग की गई। इस घटना में अशोक के पेट और प्रवेश के जांघ में गोली लगी है। जींद जिले में गांव पढ़ाना निवासी कुलदीप को भी गोली लगी बताई गई है।

 गोली लगने से घायल अशोक और प्रवेश को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया तो कुलदीप को रोहतक के पीजीआई उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

क्या था मामला
जींद के गांव कनीना निवासी प्रवेश के रिश्तेदार अशोक पुत्र धूप सिंह ने बताया कि करीब चार दिन पहले इन्हीं लोगाें के द्वारा गांव से प्रवेश की भाभी का अपहरण कर जमीन की रजिस्ट्रियों पर साइन करा लिए थे। अशोक के अनुसार अब गांव पढ़ाणा निवासी कुलदीप और अनिल ने उनको फोन किया कि आप गोहाना की नई सब्जी मंडी दुकान संख्या 25 पर आए जाए वहां पर लेन-देन की बात कर समझौता करते हैं। उनके कहे अनुसार वह गोहाना की सब्जी मंडी में पहुंचे और वहा पर पहुंचने के बाद कुलदीप, अनिल और सुरेंद, रविंद्र्र ने अपनी रिवाल्वरों फायरिंग शुरू कर दी।

अशोक ने बताया कि गांव पढ़ाणा निवासी कुलदीप, अनिल और सुरेंद्र के पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। उन्होंने अपनी ही रिवाल्वरों को निकाल कर दोनों पर फायरिंग की। शहर थाना पुलिस के द्वारा घायलों के बयानों को दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा मंडी के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना में जींद के गांव पढ़ाना निवासी कुलदीप को भी गोली लगी बताई गई है। अभी उसका बयान दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें