फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में फायरिंग: ठेके से शराब उठाने से रोकने पर चलाई गोलियां, सेल्समैन पर निशाना साध किए तीन फायर

Thu, 21 Sep 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव हुउकरी निवासी संदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह ओमेक्स सिटी के पीछे गांव शाहपुर मार्ग पर शराब ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार रात को चार युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर ठेके में पहुंचे। वह ठेके में आते ही शराब की बोतल उठाने लगे।
विज्ञापन
फायरिंग में टूटे शीशे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में ओमेक्स सिटी के पीछे गांव शाहपुर मार्ग पर रात को ठेके पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब की बोतल उठानी शुरू कर दी। सेल्समैन ने शराब उठाने का विरोध किया तो उन्होंने तीन गोली उसकी तरफ चला दी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। बाद में बदमाशों ने बाहर जाकर गेट के पास करीब 11 गोलियां चलाई और फिर वहां से भाग निकले। सेल्समैन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव हुउकरी निवासी संदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह ओमेक्स सिटी के पीछे गांव शाहपुर मार्ग पर शराब ठेके पर सेल्समैन है। वह बुधवार रात को ठेके पर मौजूद था। उसके साथ ही दूसरा सेल्समैन मैनपुरी के गांव कुरावली निवासी ओम विजय भी था। इसी दौरान चार युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर ठेके में पहुंचे। वह ठेके में आते ही शराब की बोतल उठाने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी तरफ तीन गोलियां चला दी। उसने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। उसका साथी मौका मिलने के बाद ठेके से बाहर भाग गए। उसके बाद चारों बदमाश बाहर निकल गए। 
विज्ञापन


बाहर जाने के बाद उन्होंने ठेके के शीशे पर 11-12 गोलियां चलाई जिससे ठेके का शीशे का दरवाजा टूट गया। लोगों के आने पर हमलावर वहां से धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद डीसीपी गौरव राजपुरोहित भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार तड़के संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें