फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मनरेगा के नाम पर जंगल से उठाई जा रही थी मिट्टी

Thu, 21 Sep 2023 10:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- ठसका गांव के जंगल से उठाई गई मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव ठसका के जंगल में कुछ ग्रामीणों की तरफ से मनरेगा योजना के नाम से मिट्टी उठाने का काम किया जा रहा था। इसकी शिकायत कमेटी की तरफ से एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने जिला खनन विभाग की टीम को भेजकर जांच की तो ग्रामीणों के पास कोई अनुमति का प्रमाण नहीं मिला। जिसके बाद काम रुकवा दिया गया। विभाग ने मिट्टी उठाने वालों पर विभागीय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

गांव ठसका में सैकड़ों एकड़ जमीन पर जंगल है। ग्रामीणों की तरफ से जंगल की सुरक्षा के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जंगल की सुरक्षा करती है। गांव के कुछ लोग मनरेगा के नाम पर जंगल से मिट्टी उठवा रहे थे, जिसकी शिकायत कमेटी ने एसडीएम को दी थी। कमेटी की मांग पर जिला खनन अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की तो ग्रामीणों के पास मिट्टी उठाने का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला। इसके बाद टीम ने काम को रुकवा दिया है। वहीं खनन विभाग ने ग्रामीणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
ठसका गांव के जंगल से मिट्टी उठाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के पास मिट्टी उठाने से जुड़ा कोई अनुमति प्रमाणपत्र नहीं मिला। जिसके बाद मिट्टी उठाने का काम रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। -आनंद, जिला खनन अधिकारी, सोनीपत

फोटो 21- ठसका गांव के जंगल से उठाई गई मिट्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें