फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाइनेंस बैंक में लगी आग, सामान जला

Sun, 26 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :12: सोनीपत के गोहाना स्थित फाइनेंस बैंक की शाखा में आग लगने के कारण जला सामान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना । आंबेडकर चौक के पास स्थित निजी एयू स्माल फाइनेंस बैंक में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

दो मंजिला भवन में दो बैंक हैं। भूतल पर आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है तो पहली मंजिल पर एयू स्माल फाइनेंस बैंक स्थित है। शनिवार सुबह जब आसपास के दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पहली मंजिल से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों और दमकल विभाग को दी।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किए और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक बैंक का अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन

बैंककर्मी अमित सुरा ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
लोगों का कहना था कि अगर आग कुछ और देर तक फैलती तो नीचे स्थित अन्य कार्यालय भी उसकी चपेट में आ जाते। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो :12: सोनीपत के गोहाना स्थित फाइनेंस बैंक की शाखा में आग लगने के कारण जला सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें