फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसरों से तंग आकर दुकानदार ने जहर निगल कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार में एक दुकानदार ने फाइनेंसर से तंग होकर जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी तब लगी, जब दुकान पर कागजात चेक करने के दौरान बेटे को उनमे सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम मिले। मृतक की पत्नी का आरोप है कि वह उसके पति से रुपये देने के बाद भी ब्याज लगाकर अधिक रुपये देने की मांग कर रहे थे। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौता निवासी संतोष ने बताया कि उसके पति रणबीर (45) ने गोहाना स्थित मेन बाजार में घी की दुकान की हुई थी। उसने बताया कि उसके पति ने जयभगवान, सुरेश जैन, सतीश, राजेश शर्मा, संदीप गामड़ी, मास्टर वजीर, संदीप, बलराज व मास्टर से ब्याज पर रुपये ले रखे थे। उसके अनुसार उसके पति के रुपये देने के बाद भी आरोपी बार-बार ब्याज लगाकर और रुपये देने की मांग करते रहे। इसके बाद उसके पति ने आरोपियों से उसे व उसके परिवार को परेशान न करने की बात कही। इसके बावजूद वह उनसे रुपये की मांग करते रहे और झगड़ा भी करते। यही नहीं पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी देते। आरोप है कि आरोपियों की धमकी से तंग आकर व डरकर उसके पति ने 25 अक्तूबर को दुकान में ही जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पहुंची समता चौकी पुलिस की टीम ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था। बाद में बेटे को सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संतोष के अनुसार उसका बड़ा बेटा संजू 28 अक्तूबर की शाम को दुकान के कागजात चेक कर रहा था। उसमें एक कॉपी मिली, जो उसके पति द्वारा लिखा सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में रणबीर ने लिखा है कि मैं फाइनेंसर से दुखी हूं, इसलिए मैं मरने को मजबूर हो गया हूं। फाइनेंसर मुझे व मेरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। मैंने इनको जिंदगीभर की कमाई दे दी, फिर भी ये मुझे मारने की कह रहे हैं। 10 रुपये सैकड़ा ब्याज भी लगा रहे हैं। मेरा कोई गारंटर नहीं है और मैंने अपने पैसे भी दे दिए हैं। मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरे परिवार की रक्षा की जाए। मैने अपने घर वालों को भी कर्जे में दबा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ौता निवासी रणबीर की जहर निगलने से मौत हो गई। उसका शव बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखा है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। अब मृतक की पत्नी ने एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया है। उसके अनुसार नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। - सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें