केएमपी का गढ़ी बिंधरौली टोल प्लाजा सुबह 11.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक फ्री करवाया जाने का आह्वान है। किसान रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर 10 दिन से धरना दे रहे हैं।
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के पिपली टोल प्लाजा के पास किसानों का धरना 10 दिन से जारी है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान गणतंत्र दिवस पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे गढ़ी बिंधरौली टोल प्लाजा को फ्री करवाएंगे।
विज्ञापन
धरना स्थल पर बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के आदेश पर वह किसानों को समर्थन देने आए हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब केजीपी एक्सप्रेस वे राष्ट्रीय राजमार्ग है तो सरकार को केमपी को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने में क्या दिक्कत हैं। आज केंद्र व राज्य सरकार को पता है कि किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं तो उनकी इस जायज मांग को पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 29 जनवरी से पहले अगर किसानों, सरपंचों, सरकार की ओर से जारी पीपीपी, सरकार में हो रहे खिलाड़ियों के शोषण आदि समस्याओं को दूर नहीं किया तो आम आदमी पार्टी 29 जनवरी को अमित शाह की रैली का विरोध करेगी।
धरनास्थल पर किसानों ने कहा कि 27 जनवरी को सोनीपत शहर में जुलूस निकाला जाएगा। लघु सचिवालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम उपायुक्त को खून से लिखा पत्र सौंपेंगे। इस दौरान सिंह राम दहिया, रतनलाल ठेकेदार, मनोज, सुनील, मनोज नंबरदार, ओमप्रकाश व रामरतन मौजूद रहे।