फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI Dispute: पहलवानों ने 3 घंटे गोपनीय बैठक कर बनाई रणनीति, मीडिया से बनाई दूरी, कमेटी का गठन करने की चर्चा

Wed, 25 Jan 2023 02:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पहलवानों की तरफ से अपनी कमेटी का गठन करने की चर्चा। पहलवान खरखौदा में जुटे और मीडिया ने बात करने का प्रयास किया तो बोले समय आने पर पत्रकार वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ व पहलवानों के बीच चल रहे विवाद के बीच पहलवानों ने हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में गोपनीय बैठक कर तीन घंटे तक मंथन किया। बैठक में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के साथ पुराने खलीफा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान वर्तमान हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद अपनी एक कमेटी का गठन करने व आगामी रणनीति तैयार करने की बात सामने आई है। हालांकि किसी ने मीडिया से बात नहीं की। पहलवानों ने साफ कह दिया कि वह समय आने पर पत्रकार वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और अन्य प्रशिक्षकों पर आरोप लगाते हुए पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिलाने वाले पहलवानों ने धरना दिया था। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ ही कई अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पहलवानों ने इस दौरान स्पष्ट किया था कि वह सरकार के विरोध में नहीं है लेकिन संघ की मौजूदा स्थिति से काफी दुखी और आहत है। ऐसे में खेल मंत्री के आश्वासन पर पहलवानों ने अपने धरने को खत्म किया था। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई हैं। इसी बीच मंगलवार को दिन में अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया ने मामले को लेकर ट्वीट किए थे।
विज्ञापन


उसके बाद सूचना आई कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के 80 से अधिक पहलवान खरखौदा में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने गुप्त बैठक का आयोजन किया गया। जिस पर मीडिया वहां पहुंचा तो वहां किसी को जाने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि बैठक में पहलवानों ने अपनी भी एक कमेटी का गठन करने व आगे की रणनीति को तैयार करने पर विचार किया है।

पहलवानों ने इस गोपनीय बैठक में इस बात को दोहराया है कि उनका सरकार से किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है, लेकिन मौजूदा भारतीय कुश्ती संघ को लेकर पहलवानों की नाराजगी है। जब पहलवानों से मीडिया ने बैठक को लेकर बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि वह समय आने पर पत्रकारवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देंगे। बताया गया है कि बैठक शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होकर तीन घंटे तक चली।

ट्वीट बने रहे चर्चित
पहलवानों के ट्वीट पर दिनभर चर्चा होती रही। पहले विनेश फौगाट ने जांच कमेटी के गठन से पहले उनसे परामर्श न लिए जाने की नाराजगी जाहिर करते हुए, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व खेल मंत्री को टैग किया। इससे पहले उन्होंने अपने साथी पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट किया कि मुकाम बड़ा हो तो हौसलों में बुलंदी रखना। सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अपने अकाउंट से जांच कमेटी के गठन में पहलवानों से परामर्श न लिए जाने की बात कहते हुए लिखा था कि बड़े दुख की बात है कि कमेटी के गठन से पहले हमसे राय नहीं ली गई। उन्होंने भी पीएम, गृहमंत्री व खेल मंत्री को टैग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें