फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दीये जलाकर आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कुंडली धरना स्थल पर मोमबती जलाते किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिवाली पर किसान आंदोलन के शहीदों के नाम दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सभी देशभर में विरोध स्थलों पर सभाएं कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पंजाबी लोक गायक बब्बू मान ने कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों के बीच दिवाली मनाई और गानों के माध्यम से शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि कुंडली बॉर्डर पर दिवाली और बंदी छोड़ दिवस मनाया गया। दिवाली के दिन आंदोलन के शहीदों के नाम पर दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी विरोध स्थलों पर यह आयोजन किया। केवल पंजाब में 100 से अधिक स्थानों, कई टोल प्लाजा और देशभर में अन्य राज्यों में भी शहीदों को विशेष श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक आंदोलन में अब तक 653 से किसान शहीद हो चुके हैं, जिसे केंद्र सरकार जानबूझ कर नजरअंदाज कर रही है। जब तक भाजपा सबक नहीं सीख लेती और किसान-विरोधी नीतियों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक आंदोलन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दिल्ली के मोर्चों पर अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ दिवाली और बंदी छोड़ दिवस मनाने के साथ सभी मोर्चा स्थलों पर संख्या और बढ़ गई।
कृषि कानून वापस नहीं हुए तो हेलिकॉप्टर से मिलेंगे खाने के पैकेट
पंजाबी गायक बब्बू मान और अन्य गायकों ने कुंडली बॉर्डर पर विरोध स्थलों पर किसान और किसानी के गीत गाकर किसानों के साथ दिवाली मनाई। बब्बू मान ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर एक साल से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही, जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री विदेश में टैक्सी में घूमे हैं। यहां भी टैक्सी में आएं तो उनको लंगर खिलाएंगे। बाल और दाढ़ी तो बढ़ा ली है, पग हम बांध देंगे। बब्बू मान ने कहा कि किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने को है। आंदोलन में किसान दोबारा किसान एकजुट होना शुरू हों। कृषि कानून वापस नहीं हुए तो हेलिकॉप्टर से खाने के पैकेट मिलेंगे।
विज्ञापन

नौ नवंबर की बैठक में बनाएंगे अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा
संयुक्त किसान मोर्चा की 9 नवंबर को कुंडली-सिंघु मोर्चा पर होने वाली बैठक में एक साल पूरा होने के अवसर पर आंदोलन की कार्रवाई के अगले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले 6 नवंबर को भी पंजाब की जत्थेबंदियों की बैठक प्रस्तावित है।

कुंडली धरना स्थल पर संबोधित करते पंजाबी गायब बब्बू मान। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें