फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : डीसी-एसडीएम कार्यालय पर गरजे किसान

विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर जुलूस के रूप में जाते मजदूर किसान संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में मंगलवार को किसानों ने लघु सचिवालय व एसडीएम कार्यालय परिसरों में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने एसडीएम व नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

सोनीपत शहर में किसानों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार बलवान सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता डॉ. राजेश दहिया ने बताया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से कुचलना की घटना बेहद निंदनीय थी। इस दौरान सीलकराम मलिक, नंबरदार रमेश खत्री, छतर सिंह जाहरी, सत्यवती, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।
किसान खेत मजदूर संगठन ने बॉर्डर पर निकाला जुलूस
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर मुख्य मंच तक जुलूस निकाला। संगठन के राज्य सचिव कामरेड जयकरण मांडोठी ने कहा कि भाजपा सरकार इस आंदोलन से बौखलाई हुई है। इस दौरान ईश्वर सिंह राठी, अमित, सेवानंद, निरंजन, बलबीर, डॉ. सतपाल, बिजेंद्र, ईश्वर दहिया, इंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरखौदा में किसानों ने जताया रोष
खरखौदा में किसानों ने लखीमपुर खीरी प्रकरण व बारिश की मार झेल रहे किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले दो ज्ञापन तहसीलदार अनिल कुमार को सौंपे। इनमें एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम, जबकि दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ की अगुवाई में क्षेत्र के किसान उपमंडल कार्यालय के गेट पर पहुंचे। लेकिन पहले से ही तैनात पुलिस बल द्वारा गेट बंद किए जाने से किसानों को उपमंडल के भीतर नहीं जाने दिया गया। किसानों ने ज्ञापन देने के लिए एसडीएम, खरखौदा को बाहर ही बुलाने की बात कही। बाद में तहसीलदार अनिल कुमार को ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने व ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से किसानों को फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। इस दौरान मंडी प्रधान नरेश दहिया, बुधसिंह, अतर सिंह खांडा, राज सिंह दहिया, सुरेंद्र, विरेंद्र, रतिराम, धर्मबीर, देशपाल, वेदप्रकाश मौजूद रहे।
गन्नौर में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर में हुई घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम सुरेंद्र दून को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पहल की अध्यक्षता में किसान नेताओं ने लघु सचिवालय में शांतिपूर्ण धरना दिया। विरेंद्र पहल ने कहा कि मामले में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान विरेंद्र पहल, राजेंद्र, जगदीश, महावीर, रामकिशन, सतबीर, हवासिंह, सुरजीत, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें