फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

किसान आंदोलन के लंगर में दाल लेने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला

हमले में घायल राजू - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में लंगर में दाल लेने गए एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक के सिर में गहरे घाव आए हैं। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंजाब के गुरदासपुर निवासी राजू ने बताया कि वह कुंडली बॉर्डर पर अनिल की क्रेन पर चालक है। वह देर शाम कुंडली बॉर्डर पर अपने कार्यालय पर था। वह देर शाम खाना खाने के लिए लंगर में दाल लेने के लिए गया था। जहां पर उसका किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। जिस कारण युवक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसके सिर पर गंडासी से वार किए। जिससे वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। आरोपियों ने उसके बाद भी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना क्रेन मालिक अनिल को मिली। उसने उसे सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
राजू ने आरोपियों से खतरा बताया है। राजू का कहना है कि जहां आरोपी रहते हैं, उसके सामने ही उनका कार्यालय है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने कहा कि पुलिस ने राजू के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें