फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में प्रसूति केंद्र के बाहर लगाए पंखे

Sun, 23 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में प्रसूति केंद्र और आईसीयू के बाहर पंखे लगाए गए हैं। अब मरीजों व गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले परिजनों को गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के परिजनों को प्रसूति केंद्र के बाहर व आईसीयू में दाखिल मरीजों के 5 से 10 परिजन आईसीयू के बाहर बैठे रहते हैं। गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक को हुई। उन्होंने प्रसूति केंद्र व आईसीयू वार्ड के बाहर पंखे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है।
वर्जन
लोगों की सुविधा के लिए आईसीयू व प्रसूति केंद्र के बाहर बैठने के लिए कुर्सियों व गर्मी से राहत के लिए पंखे लगवा दिए गए हैं।-डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें