फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी : डीसी

Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। प्रभावित परिवार डीसी कार्यालय में 17 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लेवल-1, 2 व 3 के तहत किए गए प्रावधानों के अनुसार योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
सरकार ने हरियाणा के ऐसे परिवारों को नौकरी देने का निर्णय लिया है जिनके परिवार के सदस्य की 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में हरियाणा या हरियाणा से बाहर मौत हुई है। नौकरी हरियाणा में ही दी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत के प्रभावित परिवार 17 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में निम्नलिखित जानकारी के साथ कागजात जमा करवाएं ताकि समय पर उन्हें सरकार के पास भेजा जा सके।
विज्ञापन

मृतक का नाम, दिनांक और स्थान जहां पर मौत हुई थी, मृत्यु प्रमाणपत्र की कॉपी, एफआईआर की कॉपी या अन्य संबंधित कागजात जो सिद्ध करें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।
पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है उसका नाम, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता, मृतक के साथ रिश्ता, आयु एवं जन्मतिथि, श्रेणी एससी, ओबीसी, एसटी, सामान्य। पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है उक्त परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से एनओसी, शपथ पत्र, मंजूरी भी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें