फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया व दुबई में घूम रहा सात लाख का इनामी काला जठेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सात लाख के इनामी बदमाश काला जठेड़ी के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। काला जठेड़ी तीन महीने पहले ही फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और अब वह मलेशिया व दुबई में घूम रहा है।
इस समय काला जठेडी के पास ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमान है तो वह इन दोनों जगहों से यहां गैंग चला रहा है। पुलिस विदेश में काला जठेडी की सही लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है और उसके गुर्गों के सहारे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि उसकी सही लोकेशन पता चले बिना विदेश में जाकर भी उसको तलाश करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

सोनीपत के जठेडी गांव का रहने वाला काला जठेडी तीन महीने पहले ही फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिसके बाद उसपर सात लाख का इनाम घोषित किया हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब पहलवान सागर की हत्या में सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके काला जठेडी से संबंध उजागर हुए तो उसके सहारे काला जठेडी को लेकर काफी अहम जानकारियां भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस कस्टडी से भागने के बाद काला जठेडी विदेश में पहुंच गया था और वह पहले दुबई गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके दुबई में होने की जानकारी पहले पुलिस को मिली थी, लेकिन उसकी वहां सही लोकेशन पुलिस को नहीं मिल सकी थी। जिससे पुलिस का वहां जाकर उसे पकड़ना नामुमकिन था। वहीं अब काला जठेडी के मलेशिया में होने के बारे में पुलिस को पता चला है और यह भी सुशील के सहारे ही पुलिस को पता चला है। लेकिन उसे भी वहां उसकी सही लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए ही पुलिस के लिए उसे वहां तलाश करना आसान नहीं है। एसपी जश्नदीप रंधावा का कहना है कि काला जठेडी की सही लोकेशन के बारे में जानकारी कर रहे हैं, जिसके लिए काम किया जा रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

--
गैंग को चलाने के लिए एक बदमाश रहता है बाहर
पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेडी, राजू बसौदी पूरी योजना के तहत गैंग को चलाते हैं। इनमें से एक बदमाश गैंग चलाने के लिए बाहर जरूर रहता है। जहां लॉरेंस बिश्नोई पहले ही जेल में बंद था और राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर गैंग चला रहा था। वहीं उसके पकड़े जाने के बाद गैंग को चलाने के लिए काला जठेडी पुलिस कस्टडी से भाग गया और अब उसने गैंग की कमान संभाली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें