फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में केमिकल की दुर्गंध से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर बांगर स्थित एक प्लास्टिक काटने की फैक्टरी में केमिकल की दुर्गंध से एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कर्मचारी के पिता की शिकायत पर फैक्टरी मालिक व फोरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव मेदन सिरसिया फिलहाल मुंगेशपुर, दिल्ली निवासी राम प्रवेश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नितेश कुमार एक माह से फिरोजपुर बांगर स्थित एमडी प्लास्टिक कंपनी में मजदूरी करने के लिए जाता था। फैक्टरी में प्लास्टिक काटने का काम होता है। एक जुलाई को भी वह काम पर गया था। वापस लौटने पर उसने बताया कि वह अपने साथी मजदूरों सुनील, पुनित, पप्पू व सुधीर के साथ काम कर रहा था। फैक्टरी मालिक रचित व फोरमैन जितेंद्र पांडे ने आकर प्लास्टिक काटने की मशीन को फैक्टरी प्रांगण से उठवाकर अंदर रखवा दिया और वहीं पर काम करवाया। इस दौरान केमिकल अचानक से फैल गया और इसकी तेज दुर्गंध उनके दिमाग में चढ़ गई है। जिससे उसे बेचैनी हो रही है। राम प्रवेश का कहना है कि उसके बेटे ने बताया था कि फोरमैन को उन्होंने अंदर काम नहीं हो पाने की बात कही थी, लेकिन फोरमैन ने उन्हें अंदर ही काम करने को कहा। ऐसा न करने पर फैक्टरी ना आने की बात कही थी। बेटे की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसने उसे पूठ के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। राम प्रवेश की शिकायत पर सैदपुर चौकी पुलिस ने फैक्टरी मालिक व फोरमैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें