फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गन से अचानक चली गोली युवक को लगी, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छतैहरा में शादी-समारोह में बाइक पर बैठे युवक की गन का ट्रिगर अचानक दब गया। ट्रिगर दबने से चली गोली समीप खड़े युवक के पैर (जांघ) में लग गई। घायल युवक को तुरंत महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव छतैहरा निवासी अंकुश के परिवार में शादी थी। अंकुश का दोस्त गांव बुसाना निवासी आर्यन शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब सात बजे डबल बैरल गन के साथ पहुंचा। अंकुश के अनुसार पहले वह शादी वाले घर में डीजे पर डांस करते रहे। उसके बाद रात करीब 11 बजे डीजे को खेतों में ले गए। वहां आर्यन ने कहा कि उसे वापस घर जाना है। अंकुश ने बताया कि वह अपने दूसरे दोस्त मोहित के साथ आर्यन को बाइक पर छोड़ने के लिए जाने लगे। मोहित बाइक चला रहा था। आर्यन गन को गोद में लेकर बैठा था। तभी अचानक आर्यन से गन का ट्रिगर दब गया। उससे चली गोली अंकुश के दाहिने पैर में लगी। परिजन गंभीर हालत में अंकुश को लेकर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। अंकुश ने आरोप लगाया कि आर्यन के पास गन का लाइसेंस नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें