फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कंपनी के निदेशक ने युवक पर लगाया 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव असदपुर स्थित खनन कंपनी के निदेशक ने गांव असदपुर के युवक पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। निदेशक का आरोप है कि वह पहले भी उस पर दबाव बनाकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जलकोवा बिल्डकोन खनन कंपनी के निदेशक अक्षय हुड्डा ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी ने खनन का लाइसेंस ले रखा है। कंपनी असदपुर गांव के पास खनन करती है। गांव असदपुर का प्रवेश अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारियों को धमकी देता है। वह कंपनी की मनमाने तरीके से अधिकारियों से शिकायत करता रहता है। प्रवेश ने कंपनी के सहायक मैनेजर संदीप मलिक से संपर्क किया था। उसने संदीप मलिक को धमकी दी थी कि शांति से खनन करना है तो पैसे देने होंगे। प्रवेश वर्ष 2019 से अभी तक अलग-अलग समय पर 3.84 लाख की रंगदारी वसूल चुका है। अब वह वर्ष 2021 में काम करने देने के लिए फिर से रंगदारी मांग रहा है। उसने धमकी दी है कि गांव के लोगों को साथ लेकर वह खनन का रास्ता बंद करा देगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
खनन कंपनी के निदेशक ने असदपुर के युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें