फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन रवि दहिया के परिजनों को बधाई देने पहुंचे जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
नाहरी में ओलंपियन रवि दहिया के परिजनों को बधाई देने पहुंचे जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ओलंपिक में रजत पदक विजेता नाहरी निवासी पहलवान रवि दहिया के घर पहुंचे। जहां उन्होंने रविके माता-पिता व परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रवि ने गांव की मिट्टी से उठकर विदेशी जमीन पर जीत का डंका बजाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रवि ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पहलवान बजरंग पूनिया व हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इसके बाद वह इनसो जिलाध्यक्ष राकेश चहल की दादी के निधन पर सांत्वना देने महमूदपुर गांव पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, अजीत आंतिल, राई हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, युवा हलकाध्यक्ष अमित आंतिल, सुमित राणा, रमेश बड़ौली, अशोक सरोहा, रमेश आंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें