गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे के लिए तीन मशीन हैं, लेकिन डिजिटल कैसेट कम होने की वजह से एक्स-रे कम हो पा रहे हैं और मरीज अपना नंबर आने तक कई घंटे इंतजार करते रहते हैं। मरीजों की मांग है कि एक्स-रे की डिजिटल कैसेट उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े।
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2500 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। काफी मरीजों को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है, लेकिन कैसेट की किल्लत के चलते मरीजों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि कई बार तो पूरा दिन लाइन में गुजर जाता है। ऐसे में उनको अगले दिन चिकित्सक को दिखाने के लिए आना पड़ता है।
रोजाना होते हैं 100 से 120 एक्स-रे
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहले 150-200 मरीजों के रोजाना एक्स-रे किए जाते थे, लेकिन अब डिजिटल एक्स-रे की कैसेट की किल्लत की वजह से 100 से 120 ही हो पाते हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने नई कैसेट के लिए मांग मुख्यालय भेजी है। नई कैसेट उपलब्ध होने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
बोले मरीज
एक्स-रे कराने के लिए एक घंटे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। जब तक एक्स-रे की रिपोर्ट आएगी, तब तक ओपीडी बंद हो जाएगी। ऐसे में एक्स-रे दिखाने के लिए दोबारा से मेडिकल कॉलेज आना पड़ेगा। -सुरेश, लाठ।
मैं लंबे समय से खांसी से पीड़ित हूं। चिकित्सक ने छाती का एक्स-रे कराने की सलाह दी है। एक्स-रे कराने के लिए सुबह से लाइन में लगा हूं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को एक्स-रे की सुविधा दुरुस्त करनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न हो। -इंद्रजीत, गन्नौर।
वर्जन
डिजिटल एक्स-रे की नई कैसेट की मांग भेजी गई है। कैसेट मिलने से बाद मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। -डाॅ. धीरज, चिकित्सा अक्षीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
फोटो 10- सुरेश।
फोटो 10- सुरेश।
फोटो 10- सुरेश।
फोटो 10- सुरेश।
फोटो 10- सुरेश।