फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की सलामी ली

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते विकास एवं पंचायत मंत्र - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत आज हम स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। समारोह के दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड कमांडर एएसपी दीप्ति गर्ग के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट व विद्यार्थियों ने कदमताल की। मार्च पास्ट के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पक्षी विहार में पक्षियों को दाना डाला। समारोह के समापन पर डीसी ललित सिवाच ने पंचायत मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह के दौरान उन व्यक्तियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों व सरकारी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। समारोह में विभागों की बेहतरीन झांकियां निकाली गईं।
मंत्री ने मरीजों व बच्चों को बांटी मिठाई
समारोह के उपरांत विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बाल ग्राम राई का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों को मिठाई और फलों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए फलों और मिठाइयों का वितरण किया। विकास एवं पंचायत मंत्री ने सेक्टर-14 के सामुदायिक केंद्र में सेफ इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मंत्री ने आजादी के मतवालों की गैलरी का किया उद्घाटन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में पहुंचे। उन्होंने यहां आजादी के मतवालों की गैलरी का रिबन काटकर पर्यटकों के लिए समर्पित किया। इस दौरान उनके साथ विधायक मोहनलाल बड़ौली, ब्यूटीफिकेशन सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के सचिव जगदीश चंद्र, पूर्व विधायक पदम दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह मौजूद रहे।
समारोह में यह रहे मौजूद
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री की पत्नी सुनीता बबली, विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, डीसी ललित सिवाच, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ गुप्ता, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, एएसपी उपासना, निकिता खट्टर, नगराधीश द्विजा, चीनी मिल के एमडी जितेंद्र जोशी, जिला परिषद के सीईओ अमरदीप सिंह, डीएसपी विपिन कादियान, सतीश शर्मा, डीडीए डॉ. अनिल सहरावत, तहसीलदार मनोज अहलावत, डीएफओ राजेश वत्स, डीईईओ बिजेंद्र नरवाल, बबीता दहिया, शशि मेहता, डॉ. सुभाष सिसोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें