फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कम नहीं हो रहा डेंगू, 15 नए मरीज मिले

विज्ञापन
सांदल कलां में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को 15 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 566 तक पहुंच गया है। यमुना के खादर क्षेत्र में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए उपाय कारगर नहीं हो रहे। ऐसे में गांव सांदल कलां में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा न तो ग्रामीणों की जांच के लिए कोई कैंप लगाया जा रहा है और न ही दवाइयां दी जा रहीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही प्रशासन ने मरीजों के लिए दवाइयों की व्यवस्था नहीं की तो 10 नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने कहा कि 25 अक्तूबर को सिविल कार्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया था। उस समय भी गांव में दवाइयों की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई थी, लेकिन कागजों तक ही सेवाएं सीमित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं कराई जा रही। इस दौरान सुरेंद्र, नवनीत, मोनू, कप्तान, टिंकू, पवन, मनोहर, कृष्ण, शिवा, महावीर शर्मा, मुरली, महेंद्र, प्रदीप मौजूद रहे।
डेंगू पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से जिले में 174 टीमों का गठन कर रखा है। जिलेभर में यह टीमें डोर-टू-डोर जाकर सर्वे कर रही हैं। सोमवार को 15 नए मरीज मिले हैं। मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 566 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें