फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मामूली कहासुनी के बाद दिल्ली के जेल कर्मी व दोस्त पर हमला, घायल

Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भगत सिंह कॉलोनी में अपने दोस्त के घर आए दिल्ली जेल में कार्यरत सिपाही पर व उसके दोस्त पर पड़ोस के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि वह छत के रास्ते घर में घुस आए और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी निवासी दीपक ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में जेल में सिपाही के पद पर कार्यरत है। 16 मार्च की रात को अपने दोस्त रोहित के घर आया था। रोहित उनके गांव का ही रहने वाला है और फिलहाल भगत सिंह कॉलोनी में ही रहता है। उसका दोस्त रोहित फोन पर बात करते हुए घर के बाहर आ गया। घर के अंदर नेटवर्क नहीं होने से वह बात नहीं कर पा रहा था। आरोप है कि जब वह गली में बात कर रहा था तो एक महिला आकर गली में फोन पर बात करने से रोकने लगी। इसके बाद गाली गलौज करने लगी। जिस पर रोहित अंदर आ गया। वे खाना खाकर रोहित के घर में सो गए। रात को आरोपी अपने साथ कई अन्य को लेकर रोहित के घर के अंदर घुस आए। सभी आरोपियों ने लाठी व डंडे ले रखे थे। उन्होंने दोनों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में वे भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें