रीना ने अपने नोट में लिखा कि मैं टूट गई और अंदर से मर गई हूं। सिद्धू से कहा कि तुम वापस आ जाओ। तुमने मुझसे वादा किया था कि मुझे जीवन के किसी मोड़ पर नहीं छोड़ोगे। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम मेरे दिल की धड़कन हो।
पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के आकस्मिक निधन से उनकी प्रेमिका रीना राय पूरी तरह से टूट गई हैं। हादसे के वक्त रीना राय भी उसी कार में सवार थीं। कार में लगे एयरबैग ने रीना की जान बचा ली। सोनीपत के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रीना ने दीप सिद्धू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट लिखा है। दीप सिद्धू का 15 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।
विज्ञापन
रीना ने अपने नोट में लिखा कि मैं टूट गई और अंदर से मर गई हूं। सिद्धू से कहा कि तुम वापस आ जाओ। तुमने मुझसे वादा किया था कि मुझे जीवन के किसी मोड़ पर नहीं छोड़ोगे। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम मेरे दिल की धड़कन हो।
आज जब मैं अस्पताल के बिस्तर पर लेटी थी तो मैंने तुम्हें फुसफुसाते हुए आते सुना। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे साथ हो। हम दोनों अपने फ्यूचर प्लानिंग कर रहे थे और अब तुम चले गए। सच्चे साथी एक दूसरे को छोड़ के नहीं जाते। रीना की भावनात्मक पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स कर रहे हैं।