फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में विधवा के घर आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि विधवा के घर युवक का आना-जाना था। युवक की 25 दिन पहले शादी हुई थी। उसके बावजूद विधवा उस पर दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मोनिंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई दीपक (23) दिल्ली के नरेला में एक कंपनी में नौकरी करता था। उसके भाई का एक गांव की रहने वाली विधवा के घर पर आना-जाना था। दीपक की 14 फरवरी को शादी हुई थी। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। दीपक 11 मार्च को ड्यूटी पर गया था। रात को उन्हें सूचना मिली कि उसका शव विधवा के घर में पंखे पर लटका है। वह पुलिस को सूचना देकर विधवा के घर पर पहुंचा तो देखा कि उसका शव पंखे से लटका था।
मोनिंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भाई को महिला ब्लैकमेल कर रही थी। महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर उसके भाई ने जान दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाली काटकर और ताला तोड़कर किया अंदर प्रवेश
परिजनों के अनुसार पुलिस को जब दीपक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के सामने जाली काटकर व दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर जाने पर उसके भाई का शव लटका मिला।
एक साल पहले हुई थी पहचान
जांच में सामने आया है कि युवक की पहचान महिला से करीब एक साल पहले सोनीपत में हुई थी। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
युवक का शव महिला के घर के अंदर बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें