सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में उनकी मां का कहना है कि बेटियां करीब चार घंटे तक उसकी आंखों के सामने तड़पती रहीं। सुबह जाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
महिला ने रोते हुए बताया कि पति की मौत के बाद बिहार में साहूकार से कुछ रुपये उधार ले लिए थे। वह रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। दबंग साहूकार परिवार को परेशान करने लगा था, जिससे बेटियों को बचाकर यहां लेकर आई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि यहां उसकी बेटियों के साथ इतना बुरा होगा।
महिला ने कहा कि रात को बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर जहर दे दिया गया। उसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें अस्पताल में नहीं ले जाने दिया। बेटियां वहां पर तड़पती रहीं। सुबह जब बेटियों की हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी तो आसपास के लोग आ गए। तब कहीं उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों बेटियों की मौत हो गई।