एशियन कैडेट चैंपियनशिप (सब जूनियर) में हरियाणा की बेटियों ने डंका बजाते हुए देश को पहली बार एशिया खिताब दिलाया है। प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रदेश की सात बेटियों ने छह स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को खुशी की सौगात दी है।
युद्धवीर अखाड़े की बेटी है शिक्षा, जुआं अखाड़े के रोनित ने भी जीता पदक
देश को 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाने वाली शिक्षा युद्धवीर अखाड़े की पहलवान हैं। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर देश की झोली में सोना डाला है। वहीं गांव जुआं अखाड़ा के पहलवान रोनित शर्मा ने 48 किलो में ग्रीको रोमन वर्ग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। अखाड़ा संचालक संजीत के साथ ही राजबीर छिक्कारा, कोच डालमिया भौरिया, जगजीत सिंह, वीरेंद्र छिक्कारा, सुरेंद्र सिंह, प्रताप छिक्कारा, बलवंत सिंह, आरएम छिक्कारा, राजेश, कुलदीप छिक्कारा ने विजेता पहलवान को बधाई दी है।