फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में साइबर ठग सक्रिय: बीमा योजना बंद करने का दिया झांसा, मेडिकल कॉलेज कर्मी से एक लाख 60 हजार ठगे

Wed, 21 Feb 2024 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो एक मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा गया। साथ ही बीमा योजना हटाने का मैसेज भी आया। पीड़ित किसी काम के चलते बाजार में चले गए। पीड़ित के मोबाइल पर आधे घंटे बाद क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड पर बीमा की योजना बंद कराने का झांसा देकर भगत फूल सिंह महिला (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज कर्मी से 1.60 लाख रुपये ठग लिये। साइबर ठग ने पीड़ित के पास लिंक भेजकर उनके दो क्रेडिट कार्ड से ठगी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि बैंककर्मियों ने उनका सहयोग नहीं किया और उस क्रेडिट कार्ड में भी ठगी की गई जो पीड़ित को मिला ही नहीं। पीडि़त की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चोपड़ा कॉलोनी निवासी उमेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह बीपीएस, खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के एक्स रे विभाग में तैनात हैं। उनके पास 8 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर बीमा योजना होने की बात कही थी। साथ ही बीमा योजना को क्रेडिट कार्ड से हटवाने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी दिया था।

जब पीड़ित ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो एक मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा गया। साथ ही बीमा योजना हटाने का मैसेज भी आया। पीड़ित किसी काम के चलते बाजार में चले गए। पीड़ित के मोबाइल पर आधे घंटे बाद क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज आया। पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया। उसके बाद भी क्रेडिट कार्ड से पैसे कटते रहे। पीड़ित शिकायत लेकर गोहाना शहर की आईसीआईसीआई बैंक शाखा में गया। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने कोई सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने कई बार टोल फ्री नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया। इस दौरान क्रेडिट कार्ड से एक लाख 14 हजार 989 रुपये कट चुके थे। इसके बाद साइबर ठगों ने पीड़ित के दूसरे क्रेडिट कार्ड से 44 हजार 996 रुपये निकाल लिए है। पीड़िता का आरोप है कि यह कार्ड उनके पास डाक के माध्यम से पहुंचा भी नहीं है। जिसके बाद पीड़ित ने फिर से बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दोनों क्रेडिट कार्ड को बंद कराया। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर भी आरोप लगाया है।

अधिकारी के अनुसार
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर मोहन लाल, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें