फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव : समूह लोकनृत्य में झलकी हरियाणवी संस्कृति, रंगारंग प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Thu, 29 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल खुर्द में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव के दौरान शिक्षिकाओं संग मौज
विज्ञापन
सोनीपत। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में छात्राओं ने समूह लोकनृत्य में हरियाणवी संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया। वीरवार को सांस्कृतिक उत्सव सोनीपत व मुडलाना खंड में आयोजित किया गया। सोनीपत खंड के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में सोनीपत की खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव के लिए विद्यालय में खास तैयारियां की। स्कूल के मुख्य द्वार के सामने आकर्षक रंगोली बनाई। बीईओ मंजू गर्ग ने छात्राओं की तरफ से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया और शिक्षिकाओं व छात्राओं की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को कहा कि स्कूल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव को दो श्रेणियों में बांटा गया है। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक को पहली श्रेणी में और कक्षा नौवीं से 12वीं तक को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। सांस्कृतिक उत्सव में समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, संगीत, रागनी, नाटक में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक उत्सव के समापन पर बीईओ मंजू गर्ग ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नोडल अधिकारी सुनीता ढुल, एबीआरसी मोनिका दहिया, योगिता व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
समूह लोक नृत्य (कक्षा 9वीं-12वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, महावीर प्रसाद जैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर ने दूसरा और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कुमासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समूह लोक नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने दूसरा, महावीर प्रसाद जैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एकल लोक नृत्य (कक्षा 9वीं-12वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, महावीर प्रसाद जैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एकल लोक नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेवड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नाटक (कक्षा 9वीं-12वीं): राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने पहला, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असदपुर नांदनौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नाटक (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय सलीमसर माजरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रागनी (कक्षा 9वीं-12वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
रागनी (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय बख्तावरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एकल नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला स्थान हासिल किया।
एकल संगीत (कक्षा 5वीं-8वीं): पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा ने पहला व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कुमासपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल घड़वाल प्रथम

गोहाना। गांव भैंसवाल खुर्द स्थित राजकीय स्कूल में वीरवार को सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल घड़वाल और एकल नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल घड़वाल व भावड़ के विद्यार्थी विजेता रहे। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य सुरेश नरवाल और अजय मलिक ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें