फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के राजकीय कन्या कॉलेज में वीरवार को ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के लिए छात्राएं परिसर में उमड़ीं। यहां कॉलेज की कमेटी ने मेरिट व सभी दस्तावेज पूरे होने पर छात्राओं का दाखिला किया। हालांकि कॉलेज में अब भी 400 से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया में सभी सीटों पर दाखिले हो जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में सात कोर्सों में 1020 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चली हुई है। इसमें तीन कटऑफ जारी होने के बावजूद करीब 500 सीटें खाली रह गई थीं। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल अनुसार वीरवार को कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। पहली काउंसिलिंग में दाखिला लेने के लिए छात्राओं की कॉलेज में भीड़ जमा रही। काफी छात्राएं अभिभावकों के साथ कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचीं। यहां सभी नियम पूरे करने के बाद 70 छात्राओं को दाखिला दिया गया।
कॉलेज में इन सीटों पर इतने हुए दाखिले
कोर्स सीटें दाखिले
बीए 600 474
बीकॉम पास 120 20
बीबीए 40 24
बीकॉम ऑनर्स 40 21
बीएससी नॉन मेडिकल 120 34
बीएससी मेडिकल 60 34
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40 09
वर्जन
कॉलेज में खाली सीटों पर ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया वीरवार को शुरू हुई। विभाग के शेड्यूल अनुसार इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। छात्राओं को सभी नियम पूरा करने के बाद दाखिला दिया जा रहा है। दाखिले को लेकर छात्राओं में उत्साह है। उम्मीद है कि कॉलेज की सभी सीटों पर दाखिले हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें