फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचे 20 किसान, नमी होने के कारण 12 को वापस भेजा

विज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों सुखाता किसान सुरेंद्र कुमार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। देशभर में लगे लॉकडाउन के बीच सरकार ने किसानों की फसल खरीदने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते शहर की अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो चुकी है। मंडी में अपनी फसल लेकर जाने वाले किसानों को एक दिन पहले ही मैसेज के माध्यम सूचित कर दिया जाता है। लेकिन मंडी में जाने के बाद किसानों की फसल में नमी बताकर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को मंडी समिति की ओर से पीने का पानी व मास्क भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरसों खरीद का सीजन प्रत्येक वर्ष मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाता है। वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं खरीद का सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार विश्वभर में फैले कोरोना वायरस के चलते देश में 25 मार्च से लॉकडाउन हो गया था। जिस कारण इस बार अनाज मंडियों में किसानों की फसल नहीं खरीदी जा सकी। लेकिन सरकार ने किसानों को राहत देते हुए 15 अप्रैल से सरसों खरीद शुरू कर दी और मंडी में जाने वाले किसानों व मजदूरों को गेट पर ही सैनिटाइज कर व मास्क देकर ही मंडी के अंदर जाने की अनुमति दी गई। वहीं मंडी में अपनी फसल लेकर जाने वाले किसानों को एक दिन पहले ही मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाती है। जिसके चलते शुक्रवार को गांव थाना कलां के करीब 20 किसान सरसों लेकर अनाज मंडी में पहुंचे। लेकिन हैफेड अधिकारियों ने सरसों में नमी बताकर 12 किसानों को वापस भेज दिया। जबकि तीन किसानों ने अपनी सरसों को मंडी में ही प्लेटफार्म पर सूखाकर भराई कराई। वहीं किसानों का आरोप था कि मंडी में आने के बाद उन्हें समिति की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। किसान अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोमबीर व जगबीर का कहना था कि लॉकडाउन में सरकार ने मंडी में आने वाले किसानों को मास्क व सैनिटाइज करने के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन यहां पर मास्क मिलना तो दूर की बात है, फिलहाल पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। जबकि इस वक्त गर्मी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इसके बावजूद मार्केट समिति की ओर से पानी की सुविधा नहीं दी जा रही है।
वर्जन
अनाज मंडी में फिलहाल सरसों खरीद चल रही है और 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। मंडी में आने वाले सभी किसानों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जिन किसानों के पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क भी दिए जा रहे है। पानी पीने के लिए फिलहाल एक वाटर कूलर चल रहा है। गेहूं खरीद शुरू होते ही दूसरा वाटर कूलर भी चालू कर दिया जाएगा। मंडी में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सेन, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें