फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sonipat: गांव हसनगढ़ में मजदूर की गला दबाकर हत्या, प्लॉट में मिला शव

Sat, 25 Jun 2022 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मृतक शराब पीने का आदी था। सुबह ड्यूटी जा रही पत्नी ने पति को प्लॉट में पड़ा देख बेटे को फोन कर जानकारी दी। बेटे ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
धीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव हसनगढ़ में शराब के आदी एक मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार रात को घर से निकले थे और शनिवार को गांव के बाहर प्लॉट में शव पड़ा मिला। शहर थाना गोहाना की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

गांव हसनगढ़ निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता धीर सिंह (54) शराब पीने के आदी थे। वह मजदूरी करते थे। पिता शुक्रवार रात को करीब आठ बजे घर से निकले थे। वह सुबह तक घर नहीं आए। गौतम की मां राजकुमारी शनिवार सुबह एक कंपनी में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी।

 

राजकुमारी ने पति को गांव में आबादी के निकट प्लॉट में अचेत अवस्था में पड़ा देख गौतम के पास फोन किया। राजकुमारी को लगा की उसके पति ने अधिक शराब पी ली, जिससे वह जमीन पर लेटे हुए हैं। उसने बेटे को कहा उसका पिता शराब पीकर जमीन पर लेटा है। जिस पर गौतम मौके पर पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर दबाने के निशान थे।

 

उसने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर शहर थाना गोहाना से उप निरीक्षक अमरदीप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना में धीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गौतम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पत्नी के वेतन से चलता है घर खर्च 
राजकुमारी एक कंपनी में काम कर घर का खर्च चलाती है। पति मजदूरी कर अक्सर मेहनताने की शराब पी जाते। उसका बड़ा बेटा गौतम है जबकि दो छोटी बेटियां हैं। परिवार वालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

विज्ञापन


गांव हसनगढ़ के पास प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिला है। गले पर निशान मिले हैं। वह शराब पीने का आदी थी। बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि वह रात को किसके साथ था। -  इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें