फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनगढ़ के युवक व रोहणा के बुजुर्ग की गई जान

Sun, 06 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा-सांपला मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हसनगढ़ निवासी साधू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा अनिल हसनगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को अनिल रोहणा निवासी अपने साथी दीपक के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरखौदा की ओर आ रहा था।

इस दौरान साधू राम खुद भी एक अन्य बाइक पर पीछे-पीछे चल रहा था। जब वे रोहणा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसके लड़के की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे घायल अनिल को सीएचसी खरखौदा लेकर पहुंचे, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन पीजीआई ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने साधू राम की शिकायत पर ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना गांव रोहणा व खरखौदा के बीच हुई। शनिवार अलसुबह रोहणा निवासी 60 वर्षीय तेजभान अपनी साइकिल पर सवार होकर खेतों के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें