फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: टायर पंक्चर दुकानदार की सिर में चोट मारकर हत्या, गांव तिहाड़ खुर्द के पास दुकान के निकट मिला शव

Tue, 09 May 2023 03:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव तिहाड़ खुर्द निवासी राजेश कुमार गांव के बाहर ही टायर पंक्चर की दुकान चलाते थे। वह सोमवार को घर से दुकान पर आए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। उनके पिता सुबह खाना लेकर दुकान पर पहुंचे तो वह दुकान पर भी नहीं मिले। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव तिहाड़ के पास पंक्चर की दुकान चलाने वाले दुकानदार की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। दुकानदार का शव दुकान के पास ही बणी में पड़ा मिला। रातभर दुकानदार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की, जिसके बाद उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसीपी जीत सिंह ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


रात को वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने की थी तलाश
गांव तिहाड़ खुर्द निवासी राजेश कुमार गांव के बाहर ही टायर पंक्चर की दुकान चलाते थे। वह सोमवार को घर से दुकान पर आए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि जब राजेश रात भर नहीं आए तो उन्हें लगा कि काम के सिलसिले में रुक गए है। उसके बाद सुबह भी वह नहीं आए। उनके पिता सुबह खाना लेकर दुकान पर पहुंचे तो वह दुकान पर भी नहीं मिले। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

परिजन ठेके पर गए तो जानकारी मिली शराब लेकर गया था दुकानदार
परिजन तलाश करते हुए पूछताछ को शराब ठेके पर पहुंचे तो पता लगा कि राजेश ने शाम को शराब खरीदी थी और वह दुकान के पीछे की तरफ गया था। जिस पर परिजन दुकान के पीछे बणी में गए तो राजेश का शव पड़ा मिला। उनके सिर में चोट के गहरे निशान थे। पास ही एक ईंट भी पड़ी है। आशंका है कि ईंट मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


दुकान से कुछ देर मिला शव, सिर में ईंट मारकर की गई हत्या
मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी जीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि सिर में चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। पुलिस परिजनों के बयान पर के आधार पर कार्रवाई करेगी।

शव के पासा मिली खाली शराब की बोतल व नमकीन का पैकेट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर शराब व पानी की खाली बोतल के साथ ही नमकीन का पैकेट मिला है। अंदेशा है शराब पीने के बाद राजेश का किसी संग झगड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें